पूर्व BCCI अध्यक्ष शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस तरह मिली धोनी को टीम इंडिया की कमान

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार यानी आज रांची में देश के मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी के उपर तंज कसते हुए कहा है, 'प्रधानमंत्री के पास विदेश जाने का समय है. आज पश्चिम बंगाल में जाने के लिए उनके पास समय है.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार (Photo: Facebook)

रांची, 7 मार्च: महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार यानी आज रांची में देश के मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के उपर तंज कसते हुए कहा है, 'प्रधानमंत्री के पास विदेश जाने का समय है. आज पश्चिम बंगाल में जाने के लिए उनके पास समय है. लेकिन देश की राजधानी के पास 20 किलोमीटर पर पिछले 100 दिनों से किसान आंदोलन पर बैठे हैं उनके पास किसानों से मिलने का समय नहीं है.'

इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता का क्रेडिट धोनी को दिया है. उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों ने बहुत योगदान दिया है उसमें पूर्व कप्तान धोनी का भी महत्वपूर्ण योगदान है.' उन्होंने बताया कि, 'इंग्लैंड दौरे के दौरान द्रविड़ ने मुझसे कहा कि कप्तानी उनके खेल को प्रभावित कर रही है जिसकी वजह से वह इस पद से इस्तीफा देना चाहते हैं. मैंने तेंदुलकर को कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने को कहा लेकिन उन्होंने भी यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया.'

यह भी पढ़ें- Corona Vaccination: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कोविड-19 का लगवाया टीका

उन्होंने आगे बताया कि, 'जब मैंने सचिन से पूछा कि यह जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? तो उन्होंने धोनी के नाम की सिफारिश करते हुए कहा कि हमारे पास एक ऐसा खिलाड़ी हैं जो दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट को लोकप्रिय बना सकता है. इस तरह धोनी को जिम्मेदारी दी गई, जिनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट को दुनिया भर में पहचान मिली. मुझे गर्व है कि मैं धोनी की धरती पर आया हूं.'

बता दें कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने यह सब बातें रविवार यानी आज रांची के हरमू मैदान में आयोजित एनसीपी की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि बिरसा की धरती पर आना मेरे लिए गौरव की बात है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Bahin Yojana Big Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, जनवरी-फरवरी की दोनों किस्तों के 3000 रुपये एक साथ आने की संभावना

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\