Baba Siddique Resigns From Congress: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी ने भी पार्टी छोड़ी
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
Baba Siddique Resigns From Congress: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है. आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. बाबा सिद्दीकी के बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही अजित पवार के की पार्टी एनसीपी में वे शामिल हो सकते हैं. हालांकि उनकी तरफ से अभी तक एनसीपी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं है.
बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान बांद्रा पूर्व से है विधायक:
बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान सिद्दी मौजूदा समय में बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं. उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे. खबर है कि बाबा सिद्दीकी और उनका बेटा जीशान सिद्दी दोनों ही जल्द अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.
Tweet:
I joined the Indian National Congress party as a young teenager and it has been a significant journey lasting 48 years. Today I resign from the primary membership of the Indian National Congress Party @INCIndia with immediate effect. There’s a lot I would have liked to express…
— Baba Siddique (@BabaSiddique) February 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

