Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव के बीच बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 7 को और दिखाया बाहर का रास्ता, अब तक 28 नेता निलंबित

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. मतदान से पहले कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक के बाद एक एक्शन ले रही है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पार्टी से सात और बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

(Photo Credits ANI)

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को  मतदान होने जा रहा है. मतदान से पहले कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक के बाद एक एक्शन ले रही है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पार्टी से सात और बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

कांग्रेस जिन सात और बागी नेताओं को निलंबित किया, उनमें शमकांत सानेर, राजेन्द्र ठाकुर, अबा बागुल, मनीष आनंद, सुरेश कुमार जेठलिया, कल्याण बोरड़े, और चंद्रपाल चौकसे के नाम शामिल हैं. इससे पहले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (MPCC) ने 21 अन्य बागियों को निलंबित किया था. जिससे कुल निलंबन की संख्या 28 तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़े: Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 नेता 6 साल के लिए निलंबित

20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान:

गौरतलब हो कि  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग के होगी और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी. प्रदेश के विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है.  हालांकि मैटराइज सर्वे में महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें मिलने के अनुमान हैं.

महायुति गठबंधन को 145-165 सीटें मिलने के अनुमान 

सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी एमवीए को 106-126 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट