देश

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 नेता 6 साल के लिए निलंबित

महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है.

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 नेता 6 साल के लिए निलंबित
(Photo Credits ANI)

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. बागी नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला के आदेश और प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले (Congress State President Nana Patole) के निर्देश पर पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. यह कदम पार्टी अनुशासन को बनाए रखने और आगामी चुनावों में पार्टी की एकजुटता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

सूत्रों के अनुसार, ये उम्मीदवार पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार थे, जिससे पार्टी में असंतोष और बगावत की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। निलंबन की इस कार्रवाई के बाद पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि जो भी पार्टी के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: Maharashtra Elections 2024: सांगली से कांग्रेस की बागी उम्मीदवार ने समर्थन के लिए मनोज जरांगे से मुलाकात की

कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:

जानें कार्रवाई को लेकर नाना पटोले ने क्या कहा:

नाना पटोले ने इस फैसले के बारे में बयान देते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी का अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है, और जो भी पार्टी के हित में काम नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। हम चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ लड़ेंगे.

अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई:

यह निलंबन कांग्रेस पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई विघ्न न आए और पार्टी एकजुट होकर मुकाबला कर सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).