Lok Sabha Elections Results 2019: जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और जितेंद्र सिंह ने बनाई शुरुआती बढ़त
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी ए मीर शुरुआती रुझानों में अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं...
Lok Sabha Election Result 2019: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी ए मीर शुरुआती रुझानों में अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अब्दुल्ला ने श्रीनगर सीट पर पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मोहसिन से 80 वोटों की बढ़त बना ली है जबकि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पूर्व विधायक एवं विवादित कश्मीरी सियासतदान शेख अब्दुल रशीद बारामूला सीट से पीडीपी के अब्दुल कयूम वानी और पीपल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार राजा एजाज़ अली तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन से आगे चल रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
एविएशन सेक्टर में आई तेजी, 10 सालों में देश को 30000 से ज्यादा नए पायलटों की जरूरत: डॉ. जितेंद्र सिंह
दिल्ली विस्फोट के बाद कश्मीरियों को शक की निगाह से न देखा जाए: डॉ. फारूक अब्दुल्ला
\