आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019: मतगणना के शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस आगे
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) आगे चल रही है...
अमरावती: आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) आगे चल रही है. वाईएसआरसीपी 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party) सिर्फ 14 विधानसभा सीटों पर आगे है.
लोकसभा चुनावों में वाईएसआरसीपी और तेदेपा पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही हैं. प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चुनाव नतीजे आना शुरू हो गए है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

