गिरिराज सिंह की आजम खान को धमकी, कहा- बेगूसराय चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आकर बताएंगे क्या हैं बजरंगबली?
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'आजम खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा.'
बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) लोकसभा सीट से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को 'बजरंग अली' वाले बयान को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'आजम खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा...आजम खान ,बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आकर हम बताएंगे कि बजरंगबली क्या हैं?' बता दें कि आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अली और बजरंग बली वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अब हम अली और बजरंग एक हैं.
आज़म खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा ...आज़म खान ,बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंगबली क्या हैं।@ANI @ZeeNewsHindi @aajtak @abpnewstv @indiatvnews @republic @TimesNow pic.twitter.com/d4JONljLlp
— Chowkidar Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) April 13, 2019
आजम खान ने कहा था कि, 'अली और बजरंग बली में झगड़ा मत करवाओ. मैं इसके लिए एक नाम दिए देता हूं. बजरंग अली से मेरा दीन कमजोर नहीं हुआ. योगी जी ने कहा कि हनुमान जी दलित थे और फिर उनके किसी साथी ने कहा कि हनुमान जी ठाकुर थे. फिर पता चला कि वह ठाकुर नहीं जाट थे. फिर किसी ने कहा कि वह हिंदुस्तान के नहीं श्रीलंका के थे लेकिन बाद में एक मुसलमान ने कहा कि बजरंगबली मुसलमान थे. झगड़ा ही खत्म हो गया. हम अली और बजरंग एक हैं. बजरंग अली तोड़ दो दुश्मन की नली. बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि.' यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: क्या गिरिराज सिंह को नवादा से बेदखल कर नीतीश कुमार ने पूरा किया अपना बदला?
गौरतलब है कि बेगूसराय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह का मुकाबला आरजेडी के तनवीर हसन और सीपीआई के कन्हैया कुमार से है यानी इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा. बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

