Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस CEC की बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के लिए सीटें फाइनल, अधिकारिक ऐलान जल्द- VIDEO

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई हुई. बैठक में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप में चुनाव लड़ने को लेकर सीटें फाइनल कर ली हैं.

(Photo Credits Twitter)

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई हुई. बैठक में कई राज्यों के कांग्रेस के नेता शामिल हुए. बैठक ख़त्म होने के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप में चुनाव लड़ने को लेकर सीटें फाइनल कर ली हैं. जिसके बारे में अधिकारिक घोषणा एक से दो दिन में की जाएगी.

वहीं सीईसी की बैठक ख़त्म होने के बाद केरल कांग्रेस नेता और एलओपी वीडी सतीसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम केरल में 20 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. बाकी चार सीटों पर हमारे सहयोगी दल चुनाव लड़ेगें. बैठक में सीईसी की तरफ से इस संबंध में निर्णय लिया है. जिनके नामों की घोषणा शुक्रवार को पार्टी करने वाली हैं. यह भी पढ़े: Loksabha Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार तय करने में कर रही देरी, रायबरेली और अमेठी पर संशय बरकरार

Video:

Video:

बता दें कि जहां बीजेपी समेत अन्य राजनितिक पार्टियां अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं. वहीं कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए हाल में 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Prepaid Mobile Recharge New Rules 2026: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत; अब मिलेंगे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान, Voice-SMS Only विकल्प और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए नए प्लान