लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल के सीईओ कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने चैम्बर में धरने का किया था नेतृत्व
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की सुरक्षा शनिवार को बढ़ा दी गई. इसके एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुकुल राय ने सीईओ के चैम्बर में धरने का नेतृत्व किया था...
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की सुरक्षा शनिवार को बढ़ा दी गई. इसके एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुकुल राय (Mukul Roy) ने सीईओ के चैम्बर में धरने का नेतृत्व किया था.
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने धरने का जिक्र किए बगैर इस बात की पुष्टि की कि इमारत के मुख्य द्वार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने कहा कि ऐसा किसी तरह के व्यवधान को रोकने के लिए किया गया है.
राय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीईओ के चैम्बर में धरने पर बैठ गया था. उन्होंने कूच बिहार लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के दौरान धांधली का तृणमूल पर आरोप लगाया था.
Tags
संबंधित खबरें
Goa Sex Scandal: गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में BJP पार्षद का बेटा सोहम नाइक गिरफ्तार, लड़कियों का शोषण-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
Kerala Assembly Election 2026: त्रिशूर से प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी, पद्मजा वेणुगोपाल के लिए करेंगे रोड शो
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Hubballi: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान; ऑडी और ओला स्कूटर के बीच स्टंट के दौरान हुआ भीषण हादसा
\