Anna Hazare reacts to Kejriwal: 'अपने कर्मों की वजह से अरेस्ट हुए केजरीवाल', दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे (Watch Video)
Anna Hazare | Credit- ANI

Anna Hazare's reaction on Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हुई है. अरविंद ने कभी भी मेरी बात नहीं मानी और मुझे इस बात का दुख है. मैंने हमेशा से शराब नीति को बंद करने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसे शुरू कर दिया. आज वह अपने कर्मों की वजह से गिरफ्तार हुए हैं.