सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा PM-CARES Fund की गलत जानकारी देने का आरोप
देश में एक तरफ कोरोना वायरस का कोहराम जारी है. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है. इसी बीच खबर है कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने की बात कही गई है.
नई दिल्ली. देश में एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कोहराम जारी है. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है. इसी बीच खबर है कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Interim President Sonia Gandhi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सोशल मीडिया (Social Media) पर गलत जानकारी फैलाने की बात कही गई है.
बता दें कि एफआईआर कहा गया कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर गलत दावे किए गए और केंद्र की मोदी सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए हैं. जिसमें पीएम केअर्स फंड से जुड़े कुछ आरोप भी शामिल हैं जो गलत हैं. यह भी पढ़े-कांग्रेस ने पीएम केयर फंड पर उठाया सवाल, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- प्रवासियों के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए इस्तेमाल
ANI का ट्वीट-
FIR registered against Congress President Sonia Gandhi In Shivamogga, Karnataka over Congress party's tweet on 11th May on PMCARES fund. The FIR identifies her as the handler of the social media account. (file pic) pic.twitter.com/yxS8JYocvi
— ANI (@ANI) May 21, 2020
जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. यह एफआईआर प्रवीण नामक एक स्थानीय वकील द्वारा दर्ज कराई गई है. जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
गौर हो कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर जवाबी हमले किये जा रहे हैं. साथ ही पीएम केयर्स फंड की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी हो रही है.इस मसले को लेकर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी कई बार सोशल मीडिया पर सरकार को निशाना बना चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

