Karnataka Congress Protest: दिल्ली में कर्नाटक सरकार का केंद्र खिलाफ प्रोटेस्ट, मोदी सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप- VIDEO
इस प्रदर्शन में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग के तहत 5 साल के दौरान कर्नाटक को हुए 1.87 लाख करोड़ के नुकसान की भरभाई की मांग की.
Karnataka Congress Protest: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग के तहत 5 साल के दौरान कर्नाटक को हुए 1.87 लाख करोड़ के नुकसान की भरभाई की मांग की.
उनका कहना है कि कर्नाटक में सूखे की स्थिति है. मोदी सरकार बीजेपी शासित राज्यों को हर तरह की मदद दे रही है, लेकिन कर्नाटक के लिए एक भी पैसा जारी नहीं किया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है सरकार हमारा विरोध सुनेगी. हमारा मुख्य उद्देश्य कन्नड़ भाषी लोगों की रक्षा करना है.
देखें VIDEO:
#WATCH दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "जहां तक टैक्स कलेक्शन की बात है तो कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, महाराष्ट्र नंबर एक पर है। दरअसल इस साल कर्नाटक टैक्स के रूप में 4.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दे… pic.twitter.com/JsIKGZCuIj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
जो योजनाएं गुजरात को मिली है, वही कर्नाटक को भी चाहिए: डीके शिवकुमार
इस प्रदर्शन को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम अपना अधिकार मांग रहे हैं. हमें केंद्र सरकार की तरफ से सिर्फ 13% सहायता मिल रही है. जो नीतियां और योजनाएं गुजरात के लिए बनाई गई हैं, उसी तरह का लाभ कर्नाटक के लोगों को भी चाहिए.
देखें VIDEO:
#WATCH दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "हम अपना अधिकार मांग रहे हैं, हमें जो भी प्रतिशत मिलना चाहिए उसका 13% हमें मिल रहा है। अगर अन्य राज्यों को लाभ मिलता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। जो नीतियां, योजनाएं उन्होंने… pic.twitter.com/BBbDiVcZtb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
जितना टैक्स हम केंद्र सरकार को देते हैं, उतना कर्नाटक को भी चाहिए: प्रियांक खड़गे
दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी 4-5 मांगें हैं. उसी को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि जितना टैक्स हम केंद्र को देते हैं, उतना ही हमें वापस किया जाए. जिससे हम भी देश के लिए ज्यादा योगदान दे सकें.
देखें VIDEO:
#WATCH दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, "हमारे 4-5 मांगें हैं उसके खिलाफ ये प्रदर्शन है..केंद्र सरकार से हमारा निवेदन है कि हम जितना टैक्स देते हैं उतना हमें वापस दें तो हम भी देश के लिए ज्यादा योगदान दे सकते हैं।...." pic.twitter.com/Gw2rJhXXVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
कर्नाटक कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर बीजेपी का पलटवार
कर्नाटक कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी सांसदों ने भी संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रोटेस्ट किया. बीजेपी सांसद लहर सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और ठीक ढंग से सरकार नहीं चला पा रही है. वह अपने आंतरिक कलह के चलते ऐसा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. डीके शिवकुमार सीएम बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए वह सोनिया गांधी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने दिल्ली आए हैं.
देखें VIDEO:
#WATCH भाजपा सांसद लहर सिंह ने कहा, "कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और प्रशासन ठीक से नहीं चला रही है। वे आंतरिक विवादों के कारण यहां आए हैं, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस अंतर विरोध के कारण यह परिणाम हो रहा है। वे सोनिया गांधी के खिलाफ… pic.twitter.com/0RkaNZkPNE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
ऐसे में अब यह देखना होगा कि केंद्र सरकार कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग पर क्या प्रतिक्रिया देती है. फिलहाल, कर्नाटक बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

