देश

बंगाल में बढ़ा बवाल, अमित शाह की रैली में पहुंची पुलिस, रोड से हटाए पीएम मोदी के पोस्टर

रिपोर्ट के मुताबिक रैली स्थल के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता (BJP Workers) नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस वालों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

बंगाल में बढ़ा बवाल, अमित शाह की रैली में पहुंची पुलिस, रोड से हटाए पीएम मोदी के पोस्टर
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo: IANS)

नई दिल्ली. बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की रैली से पहले कोलकाता पुलिस रैली स्थल पहुंच गई है और परमिशन के पेपर्स मांग रही है. मीडिया में आ रही खबर केअनुसार कोलकाता पुलिस ने स्टेज से जुड़े परमिशन मांगे हैं और पेपर न देने पर मंच को तोड़ने को कहा है. इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता रैली स्थल पर अड़े हैं. बीजेपी का आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने रैली स्थल पर लगे मोदी-शाह के पोस्टर फाड़ दिए हैं और मंच को तोड़ने की धमकी दी है.

दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं. आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. उधर, बीजेपी (BJP) ने ममता बनर्जी और टीएमसी (TMC) पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने जॉयनगर में ममता बनर्जी को दी चुनौती, कहा- कोलकाता जा रहा हूं, हिम्मत है तो अरेस्ट कर लेना

रिपोर्ट के मुताबिक रैली स्थल के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता (BJP Workers) नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस वालों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने आरोप लगाया है कि राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ममता सरकार के समर्थक के रूप में काम कर रहे हैं.

बीजेपी इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि इस पूरे मामले में को लेकर वह चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं और जिम्मेदार अधिकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बीजेपी नेता हिमंताविश्व शर्मा ने कहा कि ममता नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) के पोस्टर से भी डरी हुई है.

बीजेपी नेता कैलाश विजय वर्गीय और बाबुल सुप्रियो ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा है-

गौरतलब है कि सोमवार को भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की कुछ रैलियों को रद्द कर दिया गया था. अमित शाह (Amit Shah) जादवपुर में रैली करने वाले थे, जबकि योगी आदित्यनाथ की रैली 15 मई को होने वाली थी.

बता दें कि 19 मई को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 9 सीटों पर मतदान होना है. ये सभी सीटें टीएमसी की गढ़ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).