Jharkhand: केजरीवाल से अपनी तुलना सुनकर भड़के जयराम महतो, पत्रकारों से की तीखी बहस; VIDEO वायरल
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पत्रकार से बहस करते हुए दिख रहे हैं.
Jharkhand Jairam Mahto: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पत्रकार से बहस करते हुए दिख रहे हैं. जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र के आखिरी दिन जयराम प्रेस वार्ता करके पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे. इस दौरान एक पत्रकार ने उनकी तुलना दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से कर दी थी. इस पर जयराम भड़के उठे. उन्होंने कहा, “झारखंड को आंदोलन के जरिए हासिल किया गया है, जबकि दिल्ली को नहीं.”
JLKM विधायक जयराम ने राज्य सरकार की मंईयां योजना को “महिमामंडन” करार देते हुए कहा कि महिलाओं को दी जा रही ढाई हजार रुपये की राशि को ऐसे पेश किया जा रहा है, जैसे यह ढाई लाख की नौकरी हो.
ये भी पढें: Jharkhand: रांची में विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों की पुलिस से भिड़ंत, लाठी चार्ज और पथराव, कई घायल
केजरीवाल से अपनी तुलना सुनकर भड़के जयराम महतो
झारखंड की दुमका सीट से नए नए विधायक जयराम महतो ओवर कॉन्फिडेंट में जीते हैं। कल किसी को कह रहे थे कि पटक के मारेंगे। विधानसभा में भी अजीब तरह के जोश से भरे दिखते हैं। रील के शौकीन तो हैं ही। आज पत्रकार से भी भिड़ गए।
पद के बाद नेता लोगों को गंभीर हो जाना चाहिए। यूपी में सांसद… pic.twitter.com/rz24lTK0ZK
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) December 12, 2024
विधायकों को सरकारी सुविधाओं का त्याग करने की दी सलाह
विधायकों को सरकारी सुविधाओं का त्याग करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि माननीयों को बस या ट्रेन से आना चाहिए और सरकारी क्वार्टर में रहना चाहिए. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या वे खुद इन सुविधाओं का त्याग करेंगे, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि वे ऐसा जरूर करेंगे. हालांकि, मीडिया के साथ तीखी बहस के बाद जयराम महतो बीच में ही प्रेस वार्ता छोड़कर चले गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

