INX मीडिया केस: सीबीआई की हिरासत में रहेंगे पी चिदंबरम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जमानत के लिए निचली अदालत में जाएं

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि उन्हें अंतरिम राहत के लिए संबंधित कोर्ट में जाना चाहिए. इससे पहले उनके वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री 74 साल के हैं उनको तिहाड़ जेल न भेजा जाए बल्कि घर में ही नजरबंद किया जाए.

पी. चिदंबरम (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. आईएनएक्स मीडिया मामले (INX Media Case) में गिरफ्तार देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि उन्हें अंतरिम राहत के लिए संबंधित कोर्ट में जाना चाहिए. इससे पहले उनके वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री 73 साल के हैं उनको तिहाड़ जेल न भेजा जाए बल्कि घर में ही नजरबंद किया जाए. साथ ही जमानत के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाए. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि उन्हें तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सीबीआई (CBI) रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ा दी है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने लालू यादव (Lalu Yadav) के मामले का भी हवाला दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इससे पहले शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट ने पी चिदंबरम को 2 सितंबर तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया था. यह भी पढ़े-INX मीडिया केस: सीबीआई की कस्टडी में 2 सितंबर तक रहेंगे पी चिदंबरम

गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अगस्त को खारिज कर दी थी. जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की आवास से 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इस दौरान उनके घर के बाहर घंटो तक राजनीतिक ड्रामा चला था. कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे.

जानकारी के लिए बताना चाहते है कि पी चिदंबरम (P Chidambaram) 12 दिन से सीबीआई की हिरासत में है. ट्रायल कोर्ट से सीबीआई (CBI) को अब तक तीन बार पूर्व वित्त मंत्री की रिमांड मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड