INX मीडिया केस: सीबीआई की कस्टडी में 2 सितंबर तक रहेंगे पी चिदंबरम
बता दें कि, सीबीआई ने इस मामले में अदालत से हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था. विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश पारित किया. चिदंबरम को उनकी चार दिनों की सीबीआई हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया. चिदंबरम (73) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया था.
आईएनएक्स मीडिया ( INX media case) धनशोधन मामले में पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) की सीबीआई (CBI) रिमांड 2 सितंबर तक बढ़ा दी है. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट से चिदंबरम की हिरासत को 5 दिन बढ़ाए जाने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान जज ने सीबीआई से पूछा कि पहले दिन ही आपने 15 दिन की रिमांड क्यों नहीं मांगी. अदातल ने सीबीआई से पूछा की कितने घंटे तक सवाल-जवाब करते हैं. जवाब में सीबीआई ने कहा कि रोज 10 घंटे पूछताछ के बाद इतना कम पेपर क्यों?, बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को कोर्ट ने पी चिदंबरम रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ा दी थी, जो कि आज उनकी की कस्टडी खत्म हो रही थी.
बता दें कि, सीबीआई ने इस मामले में अदालत से हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था. विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश पारित किया. चिदंबरम को उनकी चार दिनों की सीबीआई हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया. चिदंबरम (73) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया था. उसके बाद से वह सीबीआई हिरासत में हैं. 21 अगस्त की रात चिदंबरम को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनसे आठ दिन हिरासत में पूछताछ की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें:- INX Media Case: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी से खुश हैं इंद्राणी मुखर्जी, कहा- अच्छी खबर
सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल (एएसजी) के एम नटराज ने कहा कि चिदंबरम से आंशिक रूप से पूछताछ की गयी है और उन्हें दस्तावेज दिखाने हैं. न्यायाधीश ने सीबीआई से सवाल किया कि उसे क्यों चिदंरबम से पांच दिन और पूछताछ करने की जरूरत है। उन्होंने केस डायरी भी दिखाने को कहा. जब एएसजी ने उनसे कहा कि काफी दस्तावेज हैं तो न्यायाधीश ने कहा, आप दस्तावेजों की संख्या से अवगत थे, आपने पहली बार सिर्फ पांच दिनों की हिरासत अवधि की ही क्यों मांग की, दूसरी बार भी आपने सिर्फ पांच दिन ही मांगा। यह रूख क्यों. नटराज ने जवाब दिया कि यह इस बात पर निर्भर था कि चिदंबरम सवालों का जवाब किस प्रकार देते हैं. ( भाषा इनपुट )
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

