राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा: सड़क से संसद तक नीट छात्रों के साथ है INDIA; राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर साधा निशाना
Photo Credit- X

Rahul Gandhi on NEET UG Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर नीट विवाद से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह नीट छात्रों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते सुना जा सकता है कि मैं 24 लाख नीट स्टूडेंट को मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक INDIA आपके साथ है. NEET देने वाले हजारों स्टूडेंट्स अपने परिवारों के साथ भयंकर गर्मी में सड़क पर हैं और नरेंद्र मोदी चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं. दरअसल, 4 जून 2024 को नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें कई अनियमिततायें सामने आईं हैं. इस परीक्षा में अभ्यार्थियों द्वारा पेपर लीक के आरोप भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: NEET Congress Protest In Mumbai: नीट रिजल्ट्स को लेकर कांग्रेस का मुंबई में प्रदर्शन, पीएम और शिक्षामंत्री के खिलाफ की नारेबाजी-Video

सड़क से संसद तक नीट छात्रों के साथ है INDIA: राहुल गांधी