NEET Congress Protest In Mumbai: नीट रिजल्ट्स को लेकर कांग्रेस का मुंबई में प्रदर्शन, पीएम और शिक्षामंत्री के खिलाफ की नारेबाजी-Video
नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई समेत विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.
नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई समेत विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. पिछले कुछ दिनों से नीट को लेकर देश में भारी बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर लगातार विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है. पेपर लीक कांड के चलते इन दिनों देशभर में न सिर्फ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स बल्कि सियासत भी गर्माई हुई है. इस मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्रालय से लेकर राज्यों की पुलिस और प्रशासन तक हर कोई जांच और असली गुनहगारों को तलाशने में जुटा है. कांग्रेस भी इसको लेकर जमकर विभिन शहरों में प्रदर्शन कर रही है. ये भी पढ़े :NEET Paper Leak Case: राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे छात्र, नीट पेपर लीक पर करेंगे बात (Watch Video)
देखें वीडियो :
VIDEO | NEET-UG Row: Congress party workers protest against PM Modi in Mumbai.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/03k0X0AzEw
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

