NEET Paper Leak Case: नीट अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पहुंचा. यहां वे उनसे नीट पेपर लीक को लेकर बात करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट विवाद और यूजीसी-नेट परीक्षा (UGC-NET Exam) रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि यह एक राष्ट्रीय, आर्थिक, शैक्षिक और संस्थागत संकट है. पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था पर एक संगठन ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने हर पद पर अपने लोगों को बैठा दिया है. इसे हर हाल में उलटना होगा. इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी इसलिए है, क्योंकि अभी उन्हें अपनी सरकार बचाने और स्पीकर चुनाव कराने की चिंता है.
राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे छात्र
#WATCH | Delhi: A delegation of NEET aspirants arrives at 10 Janpath to meet Congress leader Rahul Gandhi. pic.twitter.com/hXR1viaoHk
— ANI (@ANI) June 20, 2024










QuickLY