Lok Sabha Election Results 2024: मेरे बस में होता तो मैं वायनाड-रायबरेली दोनों जगह का MP बनना पसंद करता; लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बोले राहुल गांधी (Watch Video)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत हासिल की है. चुंकी दोनों सीटों पर सांसद बने रहना संभव नहीं है. ऐसे में राहुल गांधी से बार-बार ये सवाल किया जा रहा है कि आखिर वह कौन सी सीट छोड़ने वाले हैं.
Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत हासिल की है. चुंकी दोनों सीटों पर सांसद बने रहना संभव नहीं है. ऐसे में राहुल गांधी से बार-बार ये सवाल किया जा रहा है कि आखिर वह कौन सी सीट छोड़ने वाले हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले रायबरेली और वायनाड की जनता को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे बेशुमार मोहब्बत दी और मुझ पर अपना भरोसा जताया. मुझसे पूछा जा रहा कि मैं वायनाड का एमपी रहूंगा या रायबरेली. मैं कहना चाहता हूं कि अगर मेरे बस में होता तो मैं दोनों ही जगह का सांसद बने रहना पसंद करता.
मेरे बस में होता तो मैं वायनाड-रायबरेली दोनों जगह का MP बने रहता: राहुल गांधी
बेशुमार मोहब्बत देने के लिए वायनाड और रायबरेली की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद।
अगर मेरे बस में होता, तो मैं दोनों ही जगह का सांसद बने रहना पसंद करता। pic.twitter.com/Hke2ecdGki
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

