हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: पानीपत जिले में कांग्रेस और बीजेपी ने जीती 2-2 सीटें, जानें विजेताओं के नाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद आज (24 अक्टूबर) फैसले का दिन है. हालांकि मतदान बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला होने का अनुमान जताया गया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (File Photo)

Haryana Assembly Elections Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद आज (24 अक्टूबर) फैसले का दिन है. हालांकि मतदान बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला होने का अनुमान जताया गया है. आज के नतीजे सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कद तय करेगी. माना जा रहा है कि अगर राज्य में बीजेपी को पिछली बार से कम सीटें मिली तो खट्टर का पार्टी में कद बढ़ेगा, वहीं अगर सीटों का नुकसान हुआ तो पार्टी में अंदरूनी नेतृत्व को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम खट्टर ने पूरी ताकत झोंक दी. वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा कांग्रेस के पक्ष में मतदान होने का दावा कर रहे है. जबकि जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला भी सूबे की कमान मिलने की बात कह रहे है. बहरहाल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है. राज्य के पानीपत जिले की चार अहम सीट पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा पर सभी की नजर है. आइये देखते है इन सीटों के नतीजे-

पानीपत ग्रामीण-

पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट (Panipat Rural Assembly Constituency ) के वोटरों ने बढ़चढ़ कर मतदान किया. इस सीट पर बीजेपी के महिपाल ढांढा (Mahipal Dhandha) ने 21 हजार 961 वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने जननायक जनता पार्टी के देवेंदर दूसरे को पछाड़ा है.

पानीपत सिटी-

पानीपत सिटी विधानसभा सीट (Panipat City Assembly Constituency) से बीजेपी के प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) 39 हजार 545 वोटों से जीते है.  यहां से कांग्रेस के संजय अग्रवाल (Sanjay Aggarwal) को दूसरा स्थान मिला है.

इसराना-

इसराना विधानसभा सीट (Israna Assembly Constituency) पर भी अच्छी वोटिंग हुई. यहां बीजेपी के कृष्ण पंवार (Krishan Panwar) 20 हजार 15 वोटों से हार गए है. कांग्रेस के बलबीर बाल्मीकि (Balbir Balmiki) ने जीत हासिल की है. साल 2014 में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार रविंदर मछरौली 53 हजार से अधिक वोटो से जीते थे.

समालखा-

समालखा विधानसभा सीट (Samalkha Assembly Constituency ) के वोटरों ने जमकर मतदान किया. इस सीट पर कांग्रेस के धर्म सिंह छोकर (Dharam Singh Chhokkar) ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक (Shashikant Kaushik) को 14 हजार 942 वोटों से हराया.

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव आयोजित किया गया था. जिसमें 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. पिछले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी. नतीजे घोषित होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में गैर जाट मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था. जबकि विपक्ष की बात करें तो इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'