BIG BREAKING: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका! केजरीवाल के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
(Photo Credits FB)

Kejriwal 7 MLAs Resigns: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. aajtak.in की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के सात विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम से भावना गौड़, महरौली से नरेश यादव, आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से बीएस जून शामिल हैं. इन नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और जनता से किया भरोसा तोड़ दिया है. बागी विधायकों का कहना है कि पार्टी अब पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है.

महरौली विधायक नरेश यादव ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब पार्टी में ईमानदारी की कोई जगह नहीं रही.

ये भी पढें: Rashtrapati Bhavan: ‘राष्ट्रपति मुर्मू थकी नहीं थीं…’, सोनिया गांधी की ‘बेचारी’ टिप्पणी पर राष्ट्रपति कार्यालय ने दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार

केजरीवाल के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा