Lalu Yadav Big Statement: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 2025 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने मोतिहारी के कल्याणपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जीत की हुंकार भरी. लालू यादव ने जनता से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. उन्होंने वादा किया कि अगर आरजेडी की सरकार बनती है, तो "माई बहन मान योजना" को लागू किया जाएगा. लालू यादव ने अपने संबोधन में कहा, "तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनना तय है, इसे कोई माई का लाल नहीं रोक सकता."
उन्होंने भाजपा-JDU सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आरजेडी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी.
मोतिहारी में लालू यादव का बड़ा बयान
Motihari, Bihar: RJD chief Lalu Prasad Yada kickstarted the 2025 Assembly election campaign. He addresses a gathering in Kalyanpur, Motihari, and urged people to elect RJD leader Tejashwi Yadav as CM and promised to fulfill the "Mai Behan Maan Yojana" pic.twitter.com/v7cJCHOIcN
— IANS (@ians_india) March 23, 2025













QuickLY