देश

Manmohan Singh Global Tributes: वैश्विक नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया, दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने डॉ. सिंह को एक महान नेता और भारत के सच्चे दोस्त के रूप में याद किया.

Manmohan Singh Global Tributes: वैश्विक नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया, दी श्रद्धांजलि
Photo- X/@iAtulKrishan1

Manmohan Singh Global Tributes: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने डॉ. सिंह को एक महान नेता और भारत के सच्चे दोस्त के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई. मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने उन्हें भारत की आर्थिक प्रगति का प्रतीक बताया और कहा कि उनका नेतृत्व हमेशा प्रेरणा देगा. वहीं, भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. इन वैश्विक श्रद्धांजलियों से यह साफ है कि डॉ. मनमोहन सिंह का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं था.

ये भी पढें: Manmohan Singh Shayari Video: जब संसद में डॉ मनमोहन सिंह का दिखा शायराना अंदाज, सुषमा स्वराज की शायरी का दिया था मजेदार जवाब

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को वैश्विक नेताओं की श्रद्धांजलि

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).