UP: कुंडा में राजा भैया समेत 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, सपा के पोलिंग एजेंट को पीटने का है आरोप
सपा के एक पोलिंग एजेंट को पीटने के आरोप में राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कुंडा थाने में राजा भैया और 17 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
28 फरवरी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक पोलिंग एजेंट को पीटने के आरोप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' (Raja Bhaiya) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कुंडा थाने में राजा भैया और 17 अन्य के खिलाफ IPC की धाराएं और एससी-एसटी अधिनियम तहत केस दर्ज किया गया है.
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट पर सीधा मुकाबला रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और सपा के गुलशन यादव के बीच है. ऐसे में इस बार राजा भैया के लिए सियासी वर्चस्व को बनाए रखने का चैलेंज है. यहां पांचवे चरम में मतदान संपन्न हो चुका है.