देश

Farmers Protest: केंद्र पर दबाब बनाने की कवायद तेज, राकेश टिकैत बोले-अब तक हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया है, आप हमारे काम करते रहो

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसके साथ ही किसानों और केंद्र के नेताओं की तरफ से पुरे मामले पर बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच किसानों की तरफ से केंद्र पर दबाब बनाने की कवायद शुरू हो गई है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अब तक हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया है, आप हमारे काम करते रहो.

Farmers Protest: केंद्र पर दबाब बनाने की कवायद तेज, राकेश टिकैत बोले-अब तक हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया है, आप हमारे काम करते रहो
राकेश टिकैत, किसान आंदोलन और पीएम मोदी (Photo Credits-PTI/ANI Twitter)

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2021. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों (Farmers Protest) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसके साथ ही किसानों और केंद्र के नेताओं की तरफ से पुरे मामले पर बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच किसानों की तरफ से केंद्र पर दबाब बनाने की कवायद शुरू हो गई है. किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि अब तक हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया है, आप हमारे काम करते रहो.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अभी जवान और किसान ने क़ानून वापसी का नारा लगाया है. हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया। सरकार आप बनाते रहो, चलाते रहो, जो करना है करो. आप हमारे काम करते रहो. सरकार किसी की भी हो, हम सरकार से किसानों के लिए पॉलिसी पर बात करेंगे. यह भी पढ़ें-Sachin Pilot on Farmers Protest: सचिन पायलट का केंद्र पर तंज, कहा-घमंड और अहंकार इतना है कि कोई किसानों की शहादत पर भी सहानुभूति देने को तैयार नहीं है

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि किसानों के मसले पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र को आड़े हाथ ले रहा है. राहुल गांधी, सचिन पायलट और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित तमाम नेता किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है.

वहीं शनिवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि भारत सरकार झूठ बोलकर पुरे भारत को गुमराह कर रही है. केंद्र कह रही है कि हमें बताया नहीं जा रहा कि इन क़ानूनों में काला क्या है. सरकार के साथ 11 बैठक करके 3 बार एक-एक क्लॉज पर बता चुके हैं कि इनमें काला क्या है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).