Farmers Protest: कृषि कानूनों का हल निकालने की बजाय जारी है बयानबाजी, किसानों ने कहा-भारत सरकार झूठ बोलकर देश को कर रही है गुमराह

कृषि कानूनों को लेकर सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों और केंद्र के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ यह मसला सुलझाने की बजाय सिर्फ बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से जारी है. इसी बीच किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रही है.

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और पीएम मोदी (Photo Credits-ANI/PTI)

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2021. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों और केंद्र के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ यह मसला सुलझाने की बजाय सिर्फ बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से जारी है. इसी बीच किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रही है.

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि भारत सरकार झूठ बोलकर सारे देश को गुमराह कर रही है. सरकार कह रही है कि हमें बताया नहीं जा रहा कि इन क़ानूनों में काला क्या है. सरकार के साथ 11 बैठक करके 3 बार एक-एक क्लॉज पर बता चुके हैं कि इनमें काला क्या है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- तीनों काले कानूनों के जरिए पीएम मोदी कृषि का पूरा व्यापार 2 मित्रों के हवाले करना चाहते हैं

ANI का ट्वीट-

वहीं इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हम राष्ट्रव्यापी मार्च करेंगे. उन्होंने के हरियाणा के झज्जर जिले में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान यह बातें कही थी. जबकि दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को पुरे देश में रेल रोको अभियान की घोषणा की है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड