Farmers Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रपति को अवॉर्ड लौटाने जा रहे 30 खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने रोका

कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों के आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखा जा रहा है. वहीं, किसानों को समाज के कई तबकों का समर्थन मिल रहा है. इसमें नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसी कड़ी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) की ओर जा रहे खिलाड़ियों (Sportspersons) को सुरक्षाबलों ने रोका दिया. पूर्व रेसलर करतार सिंह ने बताया, आज हम राष्ट्रपति जी को अपने सारे अवार्ड (Award) वापस करने जा रहे हैं और उनसे अनुरोध करेंगे कि कृषि कानून को वापस लें. लेकिन उन्हें पहले ही पुलिस ने रोक दिया.

अवार्ड लौटाने वाले खिलाड़ी ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली:- कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों के आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखा जा रहा है. वहीं, किसानों को समाज के कई तबकों का समर्थन मिल रहा है. इसमें नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसी कड़ी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) की ओर जा रहे खिलाड़ियों (Sportspersons) को सुरक्षाबलों ने रोका दिया. पूर्व रेसलर करतार सिंह ने बताया, आज हम राष्ट्रपति जी को अपने सारे अवार्ड (Award) वापस करने जा रहे हैं और उनसे अनुरोध करेंगे कि कृषि कानून को वापस लें. लेकिन उन्हें पहले ही पुलिस ने रोक दिया.

बता दें कि किसानों के आंदोलन को कई नेताओं और खिलाड़ियों का समर्थन पहले ही मिला चुका है. जहां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में उतरते हुए विरोध स्वरूप अपना पद्म विभूषण अवार्ड लौटा दिया है. वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह रविवार को कहा था कि अगर किसानों की मांग पूरी नहीं की जाती हैं तो वह अपने सभी पदक लौटा देंगे. Farmers Protest: सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे सिंघु बॉर्डर, कहा- किसानों की मांग जायज.

ANI का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी. इसके बाद केंद्र ने 9 दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है. वहीं, किसान कानून वापस लेने पर अड़े हुए हैं. अब किसानों ने मंगलवार 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है.मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक के बंद का आह्वान किया गया है. इस बंद को कई पॉलिटिकल पार्टियों का समर्थन भी मिला हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल