देश

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे देवेंद्र फडणवीस! मुंबई में आज होने वाली महायुती की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुती की मिली प्रचंड जीत के बाद भी सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है. लेकिन आज मुंबई में होने वाली बैठक में यह साफ हो जायेगा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे देवेंद्र फडणवीस! मुंबई में आज होने वाली महायुती की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर
(Photo Credits FB)

Devendra Fadnavis Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुती की मिली प्रचंड जीत के बाद भी सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है. लेकिन आज मुंबई में होने वाली बैठक में यह साफ हो जायेगा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सूत्रों की माने तो यह कन्फर्म हो गया है कि  देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. जिस पर महायुती में बैठक में अधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकि है.

प्रदेश के अगले सीएम देवेंद्र फडणवीस होंगे मुंबई में उनके नाम का पोस्टर भी लग चूका हैं. जिस पोस्टर में लिखा गया है कि  वापस आना ही पड़ता है. वहीं इससे पहले देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाए जाने को लेकर नागपुर में उनका पोस्टर लगा था. जिस पोस्टर में लिखा गया था कि 'देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. strong>यह भी पढ़े: Devendra Fadnavis’ Poster: देवेंद्र फडणवीस को बनाया जाए सीएम, नागपुर में लगे पोस्टर

देवेंद्र फडणवी के नाम के लगे पोस्टर:

महाराष्ट्र के चुनाव में महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं. वहीं MVA में  उद्धव गुट, कांग्रेस, शरद पवार गुट मिलाकर  कुल 49 सीटें मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).