Delhi Assembly Election Results 2020 Live Streaming On ABP: दिल्ली चुनावों के नतीजे ABP न्यूज पर देखें लाइव

नतीजों से पहले सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. अब देखना यह होगा कि एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं या नतीजे किसी और पार्टी के पक्ष में आते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की वोटिंग के बाद 11 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे देश के सामने होंगे. इस चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. आम आदमी पार्टी की तरफ से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बतौर सीएम उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने वोटिंग होने तक कोई चेहरा सामने नहीं रखा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. काउंटिंग के साथ ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. नतीजों से पहले सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. अब देखना यह होगा कि एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं या नतीजे किसी और पार्टी के पक्ष में आते हैं.

आप काउंटिंग को ABP न्यूज पर लाइव देख सकते हैं. यहां शुरूआती रुझानों के साथ-साथ आप नतीजों तक पल-पल के अपडेट्स लाइव देख सकते हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आप लेटेस्टली हिंदी पर भी पढ़ सकते हैं. शुरूआती रुझानों से लेकर नतीजों और विनिंग कैंडीडेट्स तक ताजा खबर लेटेस्टली हिंदी आप तक पहुंचाएगा.

यहां देखें चुनाव नतीजे लाइव- 

एबीपी और सीवोटर के सर्वे में AAP को 42 से 54 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को चार से 16 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को शून्य से चार सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्‍ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 44 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है. रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 48 से 61, बीजेपी को 9 से 21 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है.

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार 8 फरवरी को मतदान हुआ. इस चुनाव में करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की सत्ता वापसी का अनुमान है. AAP को भरोसा है कि जनता ने उनके कामों से खुश होकर अगले पांच साल के लिए चुना है. वहीं बीजेपी का दावा है कि नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs Sri Lanka T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\