दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल की बेटी के प्रचार पर बोले संबित पात्रा- 'अपने बच्चों से कराओ कैम्पेन और दूसरों के बच्चों को बंदूक़ देकर हिंदुओं को कराओ बदनाम'

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बेटी को चुनाव प्रचार में उतारने से बीजेपी उनकर हमलावर हो गयी है. इसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है.

संबित पात्रा, हर्षिता और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-IANS/ANI)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. राजधानी में प्रचार के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता उतर गए हैं. बीजेपी ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित किया है बल्कि वह पीएम मोदी (PM Modi)  के नाम पर वोट मांग रही है. आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के 5 सालों में किये गए काम के नाम पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल को आतंकी बताए जाने के खिलाफ अब उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है. केजरीवाल की बेटी हर्षिता (Harshita Kejriwal) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति गंदी है, बावजूद यह एक नया स्तर है. वही सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बेटी को चुनाव प्रचार में उतारने से बीजेपी उनकर हमलावर हो गयी है. इसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है.

संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने बेटी को पढ़ा-लिखा कर अपने Campaign में भेजो और दूसरों के बच्चों को बंदूक़ दे कर हिंदुओं को बदनाम करने शाहीन बाग भेजो ..ये कैसा न्याय है केजरीवाल जी? यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: राजधानी में आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका गांधी और गृहमंत्री अमित शाह

संबित पात्रा का ट्वीट-

हर्षिता केजरीवाल ने आंतकवादी वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाला टेररिस्ट हो सकता है. क्या बच्चों को शिक्षित करने वाला आतंकवादी हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि  दिल्ली की जनता 11 फरवरी को अपना फैसला करेगी कि क्या वह वोट आरोपों पर करेगी या काम पर.

Share Now

संबंधित खबरें

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर; पहलगाम हमले की वायरल तस्वीर में दिखे सभी 4 खूंखार आतंकी अब खत्म

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड