रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने AN-32 हादसे में मारे गए वायुसेना कर्मियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में तीन जून को एएन-32 हादसे में मारे गए 13 में से पांच वायुसैनिकों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी.
नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में तीन जून को एएन-32 हादसे में मारे गए 13 में से पांच वायुसैनिकों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी. यहां पालम टेक्नीकल क्षेत्र में आयोजित समारोह में एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ भी उपस्थित थे.
गुरुवार को ईस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आर डी माथुर ने जोरहाट में एक श्रद्धांजलि समारोह में वायु सेना के कर्मियों को श्रद्धांजलि दी. वायुसेना ने दुर्घटना के 18 दिन बाद गुरुवार को छह वायुसेना कर्मियों के शवों और सात के अवशेषों को बरामद किया था. इसके बाद इन अवशेषों को असम के जोरहाट लाया गया.
Tags
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या आज 20 फरवरी को बैंक बंद हैं? जानें अपने शहर का हाल और राज्य स्थापना दिवस का महत्व
SIR: चुनाव आयोग का बड़ा अभियान, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू होगा मतदाता सूचियों का 'स्पेशल रिवीजन'
Rafale Fighter Deal: भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी और ताकत, DAC ने 114 नए राफेल विमानों की खरीद को दी मंजूरी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन; पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने जताया गहरा शोक
\