Coronavirus Test Price: दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना टेस्ट सिर्फ 2400 रुपये में होगा
कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली में जमकर राजनीति शुरू है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी बीच कोरोना की टेस्टिंग को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया हुआ है. आप आदमी पार्टी की सरकार ने कोविड-19 के टेस्ट की कीमत 2,400 रुपये तय कर दी.
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का कहर लगातार जारी है. कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली में जमकर राजनीति शुरू है. दिल्ली (Delhi) की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) पर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी बीच कोरोना की टेस्टिंग को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया हुआ है. आप आदमी पार्टी की सरकार ने कोविड-19 के टेस्ट की कीमत 2,400 रुपये तय कर दी.
बता दें कि दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसका ऐलान किया है. इस फैसले के बाद अब अतिरिक्त कोई राशि प्राइवेट लैब और प्राइवेट अस्पताल नहीं ले पायेंगे. यह भी पढ़ें-केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, PWD से 24 घंटे के भीतर कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा
ANI का ट्वीट-
Delhi government has decided to cap the rates for #COVID19 RT-PCR test at Rs 2400 inclusive of all charges: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia pic.twitter.com/UDX6rATdjs
— ANI (@ANI) June 18, 2020
ज्ञात हो कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच में तेजी आए इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक कमेटी की सिफारिश के बाद कोविड-19 जांच की कीमत 2,400 रुपये तय की है. वहीं मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 15 जून और 16 जून कुल 16,618 सैंपल लिए गए. इससे पहले 14 जून तक 4,000-4,500 सैंपलों की जांच हो रही थी. अब तक प्राप्त 6,510 सैंपल की रिपोर्ट 18 जून तक आ जाएगी. (एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

