उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे है. क्योंकि कांग्रेस ने यूपी, पंजाब, मणिपुर समेत पांच राज्यों में राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी उसे करारी हार मिली हैं. कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कल सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की 10 जनपथ पर बैठक बुलाई है. सूत्रों की माने तो बैठक में पार्टी को पांचों राज्यों में मिले हार के साथ ही मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने वाली है.
कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022













QuickLY