महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से कहा, रमजान में बंद रखे युद्ध विराम का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने रमजान के पाक महीने में युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, जिससे इबादत और तोबा करने के महीने में कीमती जानें गई हैं.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने रमजान के पाक महीने में युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, जिससे इबादत और तोबा करने के महीने में कीमती जानें गई हैं. मुख्यमंत्री जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर में पीड़ित परिवारों के घर पहुंची और पाकिस्तानी रेंजर की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना दी.
मुख्यमंत्री ने कहा, "रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान जो कर रहा है वह बर्दाश्त करने वाला नहीं है. दुनिया भर के दूसरे देश अमन और शांति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान युद्ध विराम का उल्लंघन कर के शांति कि की ओर की जाने वाली कोशिशों को नाकाम करने में लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक महीने में युद्ध विराम की घोषणा की है मगर पाकिस्तान इसका उल्लंघन कर रहा है."
उन्होंने कहा, "लगता है कि मुस्लिम देश होने के बावजूद पाकिस्तान को पाक महीने के प्रति कम सम्मान है. मुस्लिम इस महीने में अपना समय इबादत और पश्चाताप करने में बिताता है."
हाल ही में सेना प्रमुख जनरल बिपन रावत ने कहा था कि यदि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, तो उसे आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से रोकना चाहिए.
उन्होनें कहा, 'हम अपनी सीमाओं पर शांति चाहते हैं, लेकिन सब जानते हैं कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता है, जिससे आम नागरिकों के जीवन और संपत्ति का नुकसान होता है. ऐसे मामले में हमें जवाब देना पड़ता है. अगर पकिस्तान सीमा पर शांति चाहता है, तो उसे घुसपैठ रोक लगा कर पहल करनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2018 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

