दिल्ली के बुराड़ी में शुरू हुआ 450 बेड का आधुनिक Covid-19 अस्पताल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार को 450 बेड का नया सरकारी अस्पताल का शुरू कर दिया गया. फिलहाल यह अस्पताल पूरी तरह से कोराना के उपचार को समर्पित रहेगा. शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया. चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में अभी 250 और बेड की व्यवस्था की जानी है.

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 25 जुलाई: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार को 450 बेड का नया सरकारी अस्पताल का शुरू कर दिया गया. फिलहाल यह अस्पताल पूरी तरह से कोराना के उपचार को समर्पित रहेगा. शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया. चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में अभी 250 और बेड की व्यवस्था की जानी है. 250 बेड और जोड़े जाने के बाद यह 700 बेड का अस्पताल बन जाएगा. हालांकि कोरोना संकटकाल में यह अस्पताल एक को कोविड समर्पित अस्पताल की तरह काम करेगा और यहां फिलहाल शुरू किए गए सभी बेड पर कोरोना रोगियों का उपचार किया जाएगा.

फिलहाल यहां ढाई सौ से अधिक बेड पर ऑक्सीजन भी मुहैया कराई गई है. दिल्ली सरकार के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर सिलेंडर के माध्यम से और अधिक बेड पर ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सकती. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुराड़ी अस्पताल का उद्घाटन करने में मुझे आज बेहद खुशी हो रही है. कोविड की वजह से और कुछ अन्य व्यस्तता के कारण मैं व्यक्तिगत रूप से यहां नहीं आ सका. आज यह 450 बेड शामिल करने से दिल्ली में कोविड के लिए 450 और बेड उपलब्ध हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन COVID-19 को मात देने में हुए कामयाब, आज से लौटेंगे काम पर

मुख्यमंत्री ने कहा बीते एक महीने में हमने कोरोना पर विजय पाई है यह कहना सही है, लेकिन हमने यह लड़ाई जीत ली है अभी ऐसा कहना सही नहीं होगा. कोरोना मृत्यु दर कम हुई है. कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है. रिकवरी बड़ी है. यह सब कुछ लोगों की मेहनत डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की मेहनत का नतीजा है. इसके लिए मैं सबको बधाई देता हूं. यह बुराड़ी अस्पताल आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लोगों की खूब सेवा करेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एवं स्वास्थ्य सचिव इस मौके पर बुराड़ी के अस्पताल पहुंचे और यहां अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट