देश

नागरिकता संशोधन बिल 2019: गृहमंत्री अमित शाह बोले- देश में एनआरसी होकर रहेगी, मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है

नागरिकता संशोधन बिल 2019 को लेकर लोकसभा में घमासान जारी है. गृहमंत्री अमित शाह ने इसे लेकर पूछे गए तमाम सवालों के जवाब दिए. इसके साथ ही गृहमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि दस्तावेज हो या न हो, अधूरा हो या पूरा हो, सबको नागरिक बनाना है. उन्होंने आगे कहा कि बिल किसी भी धर्म के प्रति भेदभाव नहीं करता है. इसके साथ ही ये विधेयक एक सकारात्मक भाव लेकर आया है उन लोगों के लिए जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ित है. प्रताड़ित शरणार्थी होता है, घुसपैठिया नहीं होता. दोनों में बहुत फर्क है.

नागरिकता संशोधन बिल 2019: गृहमंत्री अमित शाह बोले- देश में एनआरसी होकर रहेगी, मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है
गृह मंत्री अमित शाह (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन बिल 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) को लेकर लोकसभा में घमासान जारी है. गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने इसे लेकर पूछे गए तमाम सवालों के जवाब दिए. इसके साथ ही गृहमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि दस्तावेज हो या न हो, अधूरा हो या पूरा हो, सबको नागरिक बनाना है.  उन्होंने आगे कहा कि  बिल किसी भी धर्म के प्रति भेदभाव नहीं करता है. इसके साथ ही ये विधेयक एक सकारात्मक भाव लेकर आया है उन लोगों के लिए जो बांग्लादेश (Bangladesh), पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) में प्रताड़ित है. प्रताड़ित शरणार्थी होता है, घुसपैठिया नहीं होता. दोनों में बहुत फर्क है.

अमित शाह ने आगे कहा कि देश में एनआरसी होकर रहेगा. हमारा घोषणापत्र ही हमारा बैकग्राउंड है. साथ ही एनआरसी के बाद एक भी घुसपैठिया भारत में नहीं रहेगा. हमें मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है. अमित शाह यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि जो भारत के मूल नागरिक हैं उन्हें कोई खतरा नहीं. इस विधयेक से देश के किसी भी मुसलमान का कोई लेना-देना नहीं है. यहां का मुसलमान सम्मान के साथ जीएगा. यह भी पढ़े-असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल 2019 की कॉपी फाड़ी, विधेयक को बताया देश के लिए खतरनाक

वही इससे पहले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए सदन के अंदर बिल की कॉपी को फाड़ दिया है. ओवैसी ने इस बिल को देश के लिए खतरनाक बताया और कहा कि वे इसका विरोध करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).