VIDEO: चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में किया गया नजरबंद, गु्स्साए समर्थकों ने की पत्थरबाजी; इलाके में भारी फोर्स तैनात
Photo- @Benarasiyaa/X

Chandrashekhar Azad House Arrest: कौशांबी में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में  हाउस अरेस्ट कर लिया गया. इस खबर के फैलने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. करछना के भडेवरा बाजार में पत्थरबाजी हुई, जिससे आम नागरिक भी घायल हो गए. उपद्रवियों ने पुलिस और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की, यहां तक कि एसडीएम की गाड़ी भी नहीं बची. पुलिस ने हालात को काबू में लाने के लिए भारी फोर्स तैनात किया और 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर जिस गांव में जा रहे थे, वहां हाल ही में एक दलित युवक की हत्या हुई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.

ये भी पढें: VIDEO: ‘उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण किया’: रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर लगाया गंभीर आरोप, बृजभूषण शरण सिंह ने उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में किया गया नजरबंद