Sambhal News: यूपी के संभल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने सांसद बर्क के घर पर बनी नालियों के ऊपर बनाई गई सीढ़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने की. बता दें, बीते 24 घंटे में उनके खिलाफ यह पांचवीं कार्रवाई है. इससे पहले छापेमारी, एफआईआर और बिजली काटने का एक्शन हो चुका है. दरअसल, सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर हिंसा और बिजली चोरी का आरोप है.
ये भी पढें: 83 बल्ब, 19 पंखे, 3 AC…सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर 16.5 हजार वॉट की खपत, फिर भी बिजली बिल जीरो!
सपा सांसद बर्क के घर पर बुलडोजर एक्शन
संभल - सपा सांसद बर्क के नए आवास पर चला बुलडोजर
➡नाले पर बनी सीढ़ियों को बुलडोजर से तोड़ा गया
➡जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर बुलडोजर चला
➡सीढ़ी का अवैध निर्माण प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा
➡बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख का नोटिस भेजा
➡जुर्माना नहीं भरने पर कार्रवाई होगी -… pic.twitter.com/7V0ngYdzNt
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 20, 2024













QuickLY