आकाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, इंदौर नगर निगम के अफसर की बैट से की थी पिटाई
भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को बीजेपी अनुशासन समिति ने इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और उन्हें भोपाल की विशेष अदालत से कुछ दिनों पहले जमानत मिली है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) को बीजेपी अनुशासन समिति ने इंदौर (Indore) नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट (Cricket Bat) से पीटने के मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस (Showcause Notice) जारी किया है. आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और उन्हें भोपाल (Bhopal) की विशेष अदालत से कुछ दिनों पहले जमानत मिली है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाश विजयर्गीय से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी थी कि ‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी,’ हालांकि पीएम मोदी ने इस संदर्भ में किसी का नाम नहीं लिया था.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक में पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था, ‘बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' उन्होंने कहा था कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है. यह भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम के अफसर को बैट से पीटने के आरोपी आकाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
BJP Disciplinary Committee has issued a showcause notice to Indore MLA Akash Vijayvargiya who had attacked a municipal corporator with a cricket bat last month (file pic) pic.twitter.com/Ha74T9ssrA
— ANI (@ANI) July 4, 2019
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने को पहुंचा था. इसकी सूचना मिलने पर बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

