देश

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम 6 बजे थम जायेगा चुनाव प्रचार; 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद, दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव प्रचार आज रविवार शाम 6 बजे तक चलेगा. यानी बिहार में चुनाव प्रचार के लिहाज से आज अंतिम दिन है.

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम 6 बजे थम जायेगा चुनाव प्रचार; 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान
(Photo : X)

Bihar Elections 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद, दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव प्रचार आज रविवार शाम 6 बजे तक चलेगा. यानी बिहार में चुनाव प्रचार के लिहाज से आज अंतिम दिन है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियाँ रैली और जनसभाओं का दौर चला रही हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार की रैलियों में शामिल होकर जनता को संबोधित कर उनकी पार्टी को वोट देने को लेकर अपील करेंगे.

अमित शाम NDA उम्मीदार के लिए करेंगे रैली

केंद्रीय गृह सहयोगिता मंत्री अमित शाह एनडीए के पक्ष में बिहार में रैलियाँ करेंगे. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाह दो जनसभाएँ करेंगे। पहली जनसभा सासाराम के फजलगंज स्टेडियम मैदान में दोपहर 12.45 बजे आयोजित होगी, जबकि दूसरी जनसभा अरवल के मधुसरमा मेला मैदान में होगी. यह भी पढ़े: बिहार दौरे पर राहुल गांधी, दूसरे चरण के चुनाव के लिए किशनगंज में आज जनसभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी किशनगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित

वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बिहार के किशनगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे.

11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान

11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएँ और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं. मतदान के लिए इस चरण में 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं.

पहले चरण का मतदान

6 नवंबर को हुए पहले चरण में लगभग 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. समस्तीपुर में सबसे अधिक 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 59.02 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया.

वहीं आज प्रचार समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें 11 नवंबर पर हैं, जब बिहार के मतदाता 122 सीटों का फैसला करेंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2025 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).