देश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोसी नहर परियोजना की सात योजनाओं की रखीं आधारिशलाएं, कहा- आसपास रहने वालों को मिलेगी सुरक्षा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिले में 64.43 करोड़ रूपये की कोसी नहर परियोजना की सात योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं. कुमार ने जिले के बरियरवा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना से कोसी नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षा मिलेगी.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोसी नहर परियोजना की सात योजनाओं की रखीं आधारिशलाएं, कहा- आसपास रहने वालों को मिलेगी सुरक्षा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo Credits: IANS)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को मधुबनी जिले में 64.43 करोड़ रूपये की कोसी नहर परियोजना की सात योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं. कुमार ने जिले के बरियरवा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना से कोसी नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा, "राज्य सरकार कमला तटबंध को मजबूत बनाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि यह भविष्य में क्षतिग्रस्त न हो और बाढ़ का दीर्घकालिक हल निकले."

कुमार ने कहा कि आईआईटी रूड़की तटबंध को मजबूत करने पर एक अध्ययन करेगा और अगले साल मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे जिसके आधार पर काम शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: शिवसेना के बीजेपी से अलग होने का बिहार की सियासत पर भी होगा असर, नीतीश कुमार और चिराग पासवान बना सकते हैं दबाव

कमला तटबंध 12 और13 जुलाई को बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था. परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने से पहले कुमार ने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, पश्चिमी कोसी और कमला तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).