Bihar Assembly Election 2020: RJD और जेडीयू के बीच पोस्टर वॉर जारी, नीतीश कुमार को बताया कुर्सी के प्यारे, बिहार के हत्यारे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 इस वर्ष के अंत में होने जा रहा है. लेकिन इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है. वैसे में सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी और जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के बीच है. चुनाव के मद्देनजर आरजेडी पूरी तरह से सूबे के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर पुरइन तरह हमलावर है. इसी कड़ी में आरजेडी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. आरजेडी की तरफ से जारी पोस्टर में नीतीश कुमार को कुर्सी के प्यारे और बिहार के हत्यारे बताया गया है.

आरजेडी पोस्टर (Photo Credits-ANI Twitter)

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) इस वर्ष के अंत में होने जा रहा है. लेकिन इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है. वैसे में सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी (RJD) और जेडीयू-बीजेपी (JDU-BJP) गठबंधन के बीच है. चुनाव के मद्देनजर आरजेडी पूरी तरह से सूबे के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) और बीजेपी पर हमलावर है. इसी कड़ी में आरजेडी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. आरजेडी की तरफ से जारी पोस्टर में  नीतीश कुमार को कुर्सी के प्यारे और बिहार के हत्यारे बताया गया है.

वही पोस्टर में आगे लिखा गया है कि लुट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार, कुर्सी कुर्सी खेल रही है खिलाड़ी सरकार. किया शोषण उत्पीडन अत्याचार, दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार. यह भी पढ़े-Bihar Assembly Election 2020: चुनाव से पहले JDU और RJD में छिड़ा पोस्टर वॉर, लालू यादव पर कसा तंज

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले जेडीयू ने एक पोस्टर करते हुए आरजेडी पर हमला बोला था. जिसमें आरजेडी प्रमुख लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) के हाथ में एक में एक किताब लिए हुए नजर आ रहे थे.  'अपराध गाथा' इस किताब को नाम दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट