Bareilly Court Issues Notice to Rahul Gandhi: बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया तीसरा समन, पूछताछ के लिए अदालत में बुलाया
Credit-(Twitter-X)

Bareilly Court Issues Notice to Rahul Gandhi: यूपी की बरेली जिला न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तीसरी बार समन जारी किया है. यह नोटिस राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना पर की गई टिप्पणियों के संबंध में है. याचिकाकर्ता पंकज पाठक ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का बयान "देश में गृहयुद्ध शुरू करने के प्रयास" जैसा था. पाठक का कहना है कि गांधी के बयान से देश में अशांति फैल सकती है, इसलिए न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है. जानकारी के अनुसार, शुरू में यह याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन वहां इसे खारिज कर दिया गया था. बाद में याचिकाकर्ता ने जिला न्यायाधीश न्यायालय में अपील की, जहां मामले को स्वीकार कर लिया गया.

ये भी पढें: VIDEO: पटना में BPSC के छात्रों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मुलाक़ात कर छात्रों को दिया साथ होने का आश्वासन

बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया तीसरा समन