असम का अगला CM कौन? दिल्ली में सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर मंथन जारी

बता दें कि बीजेपी ने इस बार के असम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में न तो सर्बानंद सोनोवाल के नाम का ऐलान किया था और न ही हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का. ये दोनों ही नेता मुख्यमंत्री की रेस में हैं.

सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा (Photo: PTI)

नई दिल्ली: असम (Assam) में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बीजेपी में अभी भी मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए मंथन जारी है. पार्टी आलाकमान को मौजूदा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी के एक और दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा में से किसी एक नाम पर मुहर लगानी है. असम के नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है. असम का अगला सीएम कौन होगा इस पर जल्द ही मुहर लगने का अनुमान है. Election Results 2021: केरल, असम, बंगाल और पुडूचेरी से कांग्रेस का सफाया, राहुल-प्रियंका के सामने चुनौतियां हुईं और बड़ी.

बता दें कि बीजेपी ने इस बार के असम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में न तो सर्बानंद सोनोवाल के नाम का ऐलान किया था और न ही हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का. ये दोनों ही नेता मुख्यमंत्री की रेस में हैं. पार्टी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

असम के सोनोवाल-कचहरी आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले सोनोवाल और उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक सरमा मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं.

असम में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने असम में बहुमत हासिल किया है. कुल 126 सीटों में से यहां बीजेपी को 60 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 29 सीटें गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड