देश

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में रोड शो के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, देखें Video

पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में रोड शो के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, देखें Video
अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़ (Photo Credits: ANI)

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर शनिवार को रोड शो (Road Show) के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया. दरअसल, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मोती नगर (Moti Nagar) इलाके में रोड शो कर रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद थप्पड़ मारने वाले शख्स को समर्थकों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शख्स द्वारा अरविंद केजरीवाल को मारे गए थप्पड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस घटना पर आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया आई है. आम आदमी पार्टी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में एक बार फिर लापरवाही बरती गई है.' दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर रोड शो के दौरान हमला हुआ. हम इस कायरतापूर्ण कार्य की निंदा करते हैं. विपक्ष द्वारा प्रायोजित यह हमला दिल्ली में आम आदमी को नहीं रोक सकता.'

देखें वीडियो-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला शख्स का नाम सुरेश है. वह दिल्ली के ही कैलाश पार्क इलाके का रहने वाला है. वह केजरीवाल से नाराज था. बता दें कि इससे पहले भी केजरीवाल पर हमला हो चुका है. साल 2014 में केजरीवाल को एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मारा था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).