Andhra Pradesh Nellore Tragedy: नेल्लोर में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल
(Photo Credit : Twitter)

Andhra Pradesh Nellore Tragedy: नेल्लोर में तेलुगु देशम पार्टी के एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो( Chandrababu Naidu’s Roadshow in Nellore) में बड़ा हादसा (Accident) हो गया. यहां कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई. रोड शो में भारी भीड़ उमड़ने पर उसे बंद कर दिया गया.

आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.

हादसे का बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच, चंद्रबाबू ने एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से मृत श्रमिकों के परिवारों को 10 लाख की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की शिक्षा का वादा किया.