Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति संसद का सबसे अहम हिस्सा हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. इस साल राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण 31 जनवरी और दूसरा 27 जून को हुआ था. पहला अभिभाषण चुनावी और दूसरा उसकी कॉपी थी. राष्ट्रपति के अभिभाषण में न तो कोई विजन और न ही कोई दिशा था. उनके अभिभाषण में दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था. केंद्र सरकार ने अग्निवीर जैसी अनियोजित और 'तुगलकी' योजना लाकर युवाओं का मनोबल तोड़ दिया है. मैं मांग करता हूं कि अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए.
अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए: मल्लिकार्जुन खड़गे
#WATCH राज्यसभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अग्निवीर जैसी अनियोजित और 'तुगलकी' योजना लाकर युवाओं का मनोबल तोड़ा गया है...मेरी मांग है कि अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए।' pic.twitter.com/xfvHyHPzy8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2024













QuickLY