BREAKING: शराब घोटाले में ED ने पेश की दूसरी चार्जशीट, केजरीवाल और AAP का नाम नहीं
CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही मिनट बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची और चार्जशीट दाखिल की. सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी. ईडी का आरोप है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में घोटाला हुआ है और इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है.