उत्तराखंड के खटीमा में आगामी विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अबकी बार 60 पार का नारा दिया है. उन्होंने कहा "उत्तराखंड में कई बार चुनाव हुए हैं, देश में भी कई बार चुनाव हुए हैं लेकिन पहली बार लोग 14 फरवरी का इंतज़ार कर रहे हैं."
विपक्ष पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा "आज हमारे बीच बहुत सारे ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो साढ़े चार साल में दिखाई नहीं दिए. अब चुनाव के समय वे फिर से दिखाई देने लगे हैं. उनके एजेंडे सिर्फ़ चुनाव के एजेंड़े हैं. चुनाव के बाद ना तो वे दिखने वाले हैं ना ही उनके एजेंडे दिखने वाले हैं."
अबकी बार 60 पार का नारा दिया है। उत्तराखंड में कई बार चुनाव हुए हैं, देश में भी कई बार चुनाव हुए हैं लेकिन पहली बार लोग 14 फरवरी का इंतज़ार कर रहे हैं: खटीमा में चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी#UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/o8NzgS1Lma
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2022













QuickLY